भोगांव: बिछवां स्थित भोले बाबा के आश्रम के गेट के बाहर लगी बाबा की होर्डिंग के सामने महिला अनुयाई का माथा टेकते वीडियो आया सामने
एक तरफ हाथरस में भोले बाबा के कार्यक्रम जहां भगदड़ के बाद एक सैंकड़ा से अधिक लोगों की मौत चुकी है। जिसमें मारने वालों में सर्वाधिक महिलाएं हैं। तो वहीं बिछवां स्थित भोले बाबा के आश्रम गेट के बाहर लगी बाबा की होर्डिंग के सामने एक महिला अनुयाई का माथा टेकते वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह अभी भी लोगों में अंधभक्ति कूट कूटकर भरी हुई है।