कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड एवं व्यापार प्रोत्साहन समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई
गुरुवार को कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के तत्वावधान में जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने निवेश एवं निर्यात प्रोत्साहन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।