गुलाना: ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति अभियान चला रही अकोदिया थाना पुलिस, लोगों को कर रही जागरूक
विश्व तंबाकू निषेध दिवस एवं नशा निवारण दिवस के उपलक्ष्य में अकोदिया थाना पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस टीम थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पहुंच रही है। पुलिस टीम लोगों को नशा न करने को लेकर जागरूक कर रही है। पुलिस द्वारा इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणाम भी बताए जा रहे हैं।