महोबा: महोबा कैंप कार्यालय में डीएम ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, लापरवाही पर दी चेतावनी
Mahoba, Mahoba | Jul 1, 2026 महोबा जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने क्षेत्र पंचायत निधि, एनआरएलएम, ग्राम निधि, सांसद-विधायक निधि, पीएम-सीएम आवास योजना, फैमिली आईडी व बुंदेलखंड विकास निधि के कार्यों की प्रगति देखी। लंबित आवास प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण और फैमिली आईडी कार्यों में तेजी के निर्देश दिए।