हरसूद: कांग्रेस में शामिल होने पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 10 लोगों का किया स्वागत
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार रात 8 बजे के लगभग नया हरसूद छनेरा पहुंचे। नगर आगमन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का खंडवा हरसूद मार्ग पर कांग्रेसजनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने पर 10 लोगों का जीतू पटवारी ने पुष्प माला पहनकर स्वागत किया।