डिंडौरी: हर्रा टोला गांव में समाज के ठेकेदारों ने 85 हजार लेकर पति-पत्नी को अलग कर समाज से बहिष्कृत किया
हर्रा टोला गांव के समाज के ठेकेदारों ने प्रेम विवाहित पति-पत्नी को सामाजिक परंपरा और प्रथा का हवाला देकर अलग कर दिया और ₹85 हजार वसूली करते हुए समाज से बहिष्कृत कर दिया पीड़ित पति पत्नी ने कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय पहुंचकर समाज के ठेकेदारों के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई। दरअसल पीड़ित पति पत्नी ने रविवार सुबह 11:00 मीडिया को जानकारी दी ।