कोल: शहर में 2 बड़ी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, ₹60 हजार नगदी व ₹10 लाख के जेवरात के साथ 2 भाई गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Apr 16, 2026 शहर में बीते दिनों हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी दो सगे भाई समीर और सहरान ने दोनों मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से ₹60000 नगदी और 10 लाख से अधिक के चोरी किए गए जेवरात बरामद किए गए हैं।