पंचकूला: 28 फरवरी को होने वाले हरियाणा सीएम कप के आयोजन को लेकर सेक्टर 1 ज़िला सचिवालय में हुई ऑनलाइन बैठक
हरियाणा में युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने और उन्हें नशे से दूर रखने के उद्देश्य से प्रदेश में पहली बार खेल विभाग हरियाणा द्वारा 28 फरवरी से हरियाणा सीएम कप का आयोजन प्रदेश के सभी 22 जिले और 143 खंडो में किया जा रहा है। खेल एवं युवा मामले विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला अधिकारियों के साथ बैठक की।