पंचकूला: कालका के हॉस्पिटलों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में अमले की कमी: विधानसभा में बोले विधायक
कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने शुक्रवार को पिंजौर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी ओर से विधानसभा में कालका हलके के दर्जनों मुद्दे रखे गए। जिनमें विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री से पूछा गया कि क्या विधानसभा कालका में हॉस्पिटलों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अमले की भारी कमी है, और इनकी भरपाई होगी या नहीं, आगे से जवाब आया कि नहीं।