पंचकूला: सेक्टर 1 रेड बिशप में पांचवें चित्र भारती फिल्म महोत्सव का हुआ शुभारंभ ,कई बड़ी फिल्मी हस्तियां होंगी शामिल
सेक्टर एक रेड बिशप में पांचवें चित्र भारती फिल्म महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यह फिल्म महोत्सव 23 से 25 फरवरी तक चलेगा और इस फिल्म महोत्सव में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी । आपको बता दे कि इस फिल्म महोत्सव में आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी पहुंचेंगे और इसका समापन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे।