पंचकूला: सेक्टर 14 नगर निगम कार्यालय में मेयर कुलभूषण गोयल ने पत्रकार वार्ता कर कहा नगर निगम के 2024 का बजट 250 करोड़ से ऊपर होगा
सेक्टर 14 नगर निगम कार्यालय में आज मेयर कुलभूषण गोयल ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024 का नगर निगम का बजट 250 करोड़ से ऊपर का होगा। उन्होंने बताया कि 29 फरवरी को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में नगर निगम की बैठक की जाएगी और नगर निगम के बजट पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में 242 करोड़ का बजट पेश किया गया था।