पंचकूला: ओल्ड पंचकूला में हरियाणा रोडवेज़ की बस के ब्रेक फेल होने से बस स्कॉर्पियो गाड़ी से टकराई, बड़ा हादसा टला
ओल्ड पंचकूला में आज हरियाणा रोडवेज की एक बस ब्रेक फेल होने के कारण स्कॉर्पियो गाड़ी से जा टकराई। इस हादसे में स्कॉर्पियो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई व गाड़ी में सवार लोगों को भी हल्की चोट आई है। मिली जानकारी अनुसार यह बस मोरनी रोड पर चलती है। बस और स्कॉर्पियो गाड़ी के टकराने के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।