गुन्नौर: कस्बा गुन्नौर में खेलते-खेलते दो वर्षीय बच्ची नाले में गिर गई, डूबने से बच्ची की मौत
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर निवासी यूनिस अली परिवार के साथ कस्बा गुन्नौर के मोहल्ला टंकी में किराए के मकान में रहते हैं। शुक्रवार को रात करीब 8 बजे यूनिस अली की 2 वर्षीय पुत्री हुमेरा घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान खेलते खेलते वह अचानक से घर के सामने बने नाले में गिर गई। कुछ देर बाद दो वर्षीय बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।