रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में हर घर नल पेयजल योजना हुई फेल, भीषण गर्मी में टैंकरों से हो रही पेयजल सप्लाई
सोनभद्र में हर घर नल पेयजल योजना फेल दिखाई दे रही है सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने शनिवार दोपहर 12 बजे आरोप लगाया कि जिला मुख्यालय के आसपास भी टैंकरो से गर्मी के मौसम में पानी की सप्लाई की जा रही है इससे पता चलता है कि हर घर नल योजना का पानी लोगों को नहीं मिल रहा है वर्ष 2014 से ही यह योजना शुरू है 12 वर्षों के बाद भी इस पेयजल योजना का लाभ लोगो को नहींमिला