चाईबासा: डंगवापोसी के पास जख्मी मिली अज्ञात महिला की सोशल मीडिया से हुई पहचान, दो दिन बाद परिजन पहुंचे अस्पताल
सोशल मीडिया के प्रयास से डंगवापोसी के पास कलइया गांव में जख्मी हालत में मिली अज्ञात महिला की पहचान हो गई है। महिला पिछले दो दिनों से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बेहोशी की हालत में भर्ती थी। जानकारी के अनुसार, डंगवापोसी रेल पुलिस ने स्टेशन के समीप कलइया गांव से महिला को गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में बरामद कर सदर अस्पताल पहुंचाया था।