जयपुर: बिंदायका थाना इलाके की प्रेस्टीज कॉलोनी में महिला की हत्या कर शव जमीन में गाड़ा, हत्यारा फरार
Jaipur, Jaipur | Sep 27, 2026 बिंदायका थाना क्षेत्र के प्रेस्टीज कॉलोनी में आज रविवार सुबह एक मकान मालिक अपने मकान को संभालने के लिए पहुंचा तो उसे अपने मकान से बदबू आई तब जाकर उसने अंदर देखा तो जमीन में गड़ा हुआ एक हाथ बाहर निकला हुआ दिखाई दिया इसपर पुलिस ने पहुंचकर मिट्टी हटाकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हत्यारा फरार है।