अंबिकापुर: मामूली विवाद में तलवार लहराते हुए मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मामूली विवाद में तलवार लहराते मारपीट करने की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपियों के कब्जे से एक नाक तलवार बरामद किया गया। आरोपियों का नाम विशाल दास थाना लुण्ड्रा निवासी, गोपी चौधरी और रवि गुप्ता नमनाकला अंबिकापुर निवासी बताया जा रहा है।