खगड़िया: खगड़िया स्टेशन पर आरपीएफ ने बाल मजदूरी कराने ले जा रहे दो लोगों को पकड़ा, मामला दर्ज
आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरबिंद कुमार राम नेतृत्व में खगड़िया स्टेशन पर गस्त कर रहे थे। की तभी स्टेशन प्लेटफार्म संख्या-01 पर कुछ नाबालिक बच्चों को ग्रुप के साथ दो पुरुष बैठे हुए संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। शक होने पर उनके पास जाकर पूछ ताछ किया गया, तो कुल पांच नाबालिक बच्चों के साथ मौजूद दो व्यस्क व्यक्ति काफी घबरा गया। मौके से भागने का भी प्रयास किया।