चित्तौड़गढ़: गन्गरार में मजिस्ट्रेट के घर से हुई ₹6,00,000 की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, अंतरराज्यीय गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार
न्यायिक मजिस्ट्रेट गंगरार के घर से ₹6,00,000 के सोने चांदी के जेवर की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चोरी हुए आभूषणों को भी बरामद कर लिया गया है। गत वर्ष 5 अगस्त की रात मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार अहारी के सूने मकान में हुई थी चोरी।