मांझी: शत प्रतिशत मतदान के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चलाया जागरूकता अभियान
Manjhi, Saran | Oct 11, 2025 मांझी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार की दोपहर 2:00 तक सेविका और सहायिका कार्यकर्ताओं द्वारा निष्पक्ष एवं सत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।