केशकाल: सिलाटी गांव में घुसा बीमार तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत, तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग का रेस्क्यू जारी
केशकाल ब्लॉक के ग्राम सिलाटी में बुधवार सुबह एक बीमार तेंदुआ गांव में घुस आया और एक मकान के सामने घंटों बैठा रहा। तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग घरों में ही दुबके रहे। सुबह करीब 5 बजे तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन अमला तेंदुए पर नजर रखते हुए उसे सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चला रहा है।