सदर: BHU में नियमितीकरण की मांग को लेकर कर्मचारियों से ADM और DCP ने की मुलाकात, चर्चा की
Sadar, Varanasi | Apr 25, 2026 वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के लगभग 3010 पद रिक्त होने के बीच दैनिक वेतनभोगी एवं संविदा कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। कर्मचारी पिछले 18 दिनों से विश्वविद्यालय के मधुबन परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और नियमितीकरण की मांग पर अड़े हुए हैं।