करछना: बीकर घाट पर बनाई जा रही अवैध कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस ने छापा मार कर शराब बनाने के विभिन्न उपकरण को किया गया नष्ट
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर घूरपुर थाना क्षेत्र के यमुना नदी के बीकर घाट पर अवैध कच्ची शराब बनाने वालों के ठिकाने पर पुलिस टीम द्वारा छापा मार कर मौके से अवैध शराब बनाने के लिए तैयार की गई भट्टियां तथा शराब बनाने के विभिन्न उपकरण को नष्ट किया गया हालांकि इस दौरान अवैध शराब बनाने वाले लोग मौके से भागने में सफल रहे पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।