पूर्व केंद्रीय मंत्री व् हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों में सुक्खू सरकार ने प्रदेश को वित्तीय संकट की ओर धकेला है, अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे राज्य पर 1.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज होना सरकार के वित्तीय प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों और पेंशनरों के भुगतान का मुद्दा गंभीर बना हुआ है, लेकिन सरकार समोसे की सीआईडी जांच जैसे मामलों में उलझी रही। उन्होंने प्रतिबंधित जंगली मुर्गे से जुड़े मामले का भी जिक्र करते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस की हार को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि सरकार अपनी गारंटियां पूरी करने में विफल रही है। उन्होंने दावा किया कि जिला परिषद, नगर निगम और पंचायत चुनावों में देरी भी हार के डर से की गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में बीडीसी अध्यक्ष के चुनाव नहीं करवाए जाने का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने इसे कांग्रेस और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के चुनावी हार का डर बताया।
All India Radio News
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India
Press Information Bureau - PIB, Government of India
CMO Himachal
Sukhvinder Singh Sukhu
Anurag Singh Thakur
BJP Himachal Pradesh
Indian National Congress - Himachal Pradesh
#rnushimlalive
#rnushimlanewsreels
#RNUSHIMLA
#प्रादेशिक_समाचार_एकांश_आकाशवाणी_शिमला