सदर: रामनगर पुलिस की कार्रवाई में नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया
Sadar, Varanasi | Jul 11, 2026 रामनगर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा साहनी (21) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सूजाबाद स्थित आर्मी ग्राउंड के पास अवधूत भगवान आश्रम समाधि स्थल के निकट से आरोपी को दबोचा और नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद किया। मामले में थाना रामनगर पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।