नवाबगंज: एएनटीएफ यूनिट कानपुर ने एएनटीएफ थाना बाराबंकी के साथ 4 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार, 60 लाख का गांजा बरामद
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध और पुलिस महानिरीक्षक, एएनटीएफ, लखनऊ के मार्गदर्शन में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। एएनटीएफ यूनिट कानपुर ने एएनटीएफ थाना बाराबंकी के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में चार सक्रिय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है।