मोठ: मोंठ नगर के दो प्रमुख मंदिरों को मिलेगी नई सौगात, ₹76 लाख से बनेंगे टीन शेड और चबूतरे
Moth, Jhansi | Jul 1, 2026 मोंठ नगर पंचायत स्थित खेरापति हनुमान मंदिर और शीतला माता मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब 76 लाख रुपये की लागत से टीन शेड और चबूतरे का निर्माण कराया जाएगा। दोनों कार्यों के लिए लगभग 38-38 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। निर्माण कार्य का शुभारंभ भी कर दिया गया है।