विभूतिपुर: जोगिया गाछी में युवक की गोली मारकर हुई हत्या मामले में पिता के बयान पर दो ज्ञात और चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
जोगिया गाछी में रविवार सुबह विभूतिपुर पूरब वार्ड 5 निवासी गुड्डू कुमार की गोली मारकर हत्या अपराधियों ने कर दी थी। इस मामले में मृतक के पिता लालो राम ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें विभूतिपुर पूरब पंचायत के वार्ड 6 निवासी बाबू साहेब पासवान, बोरिया पंचायत के जोगिया वार्ड 6 निवासी राजाराम पपासवान और 3 से 4 अज्ञात को आरोपित किया है।