विभूतिपुर: विभूतिपुर के पटपारा घाट बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से बालक की मौत, मचा कोहराम
पटपारा घाट बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से रविवार को एक बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पटपारा दक्षिण वार्ड 5 निवासी राम बहादूर राय के करीब 12 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार के रुप में हुई है। बताया गया पटपारा घाट बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के लिए बालक गया थाह स्वजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन करने के बाद शव को नदी के पानी से बाहर निकाला तो कोहराम मच गया।