विभूतिपुर: विभूतिपुर के जोगिया गाछी में युवक को गोली मारकर अपराधियों ने की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
जोगिया आम गाछी में रविवार की सुबह ताश का मजमा लगाए अपराधियों ने घर से बुलाकर एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गया।थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप एसआई राहूल कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर में भेज दिया। मृतक युवक विभूतिपुर पूरब वार्ड 5 निवासी लालो राम व सोनी देवी का पुत्र है