गुरुग्राम: ज़िले में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद भी पुलिस ने पकड़ी ₹61 लाख की 20 हजार लीटर शराब
गुड़गांव में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। चुनावों के मद्धेनजर पूरे जिले में चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। आदर्श आचार संहिता की अनुपालना करते हुए गुड़गांव जिला प्रशासन ने अब तक 20 हजार लीटर अवैध शराब बरामद कर ली है। जिसकी कीमत करीबन 61 लाख रूपए आंकी गई है। विधानसभावार पांच फ्लाइग स्कावड की टीमें पुलिस के साथ मिलकर लगातार चैकिंग अभियान छेड़े हुए हैं।