गुरुग्राम: नगर निगम गुरुग्राम एरिया में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 31 मई तक चलेगा विशेष अभियान
नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त डा. नरहरि सिंह बांगड़ ने चुनाव ड्यूटी से वापिस आते ही अधिकारियों को शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं।नगर निगम 31 मई तक लगातार विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करेगा तथा विभिन्न स्थानों पर पड़े कचरे व हॉर्टिकल्चर वेस्ट को उठाया जाएगा।