गुरुग्राम: जिला की चारों विधानसभा में 2 दिन में 110 पोलिंग पार्टियों ने घर घर जाकर पात्र वोटर्स का बैलेट पेपर से कराया मतदान।
जिला में लोकसभा चुनाव 2024 के तहत शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा भारत निर्वाचन आयोग की सभी आवश्यक पहलों को पूरी तत्परता के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी क्रम में निःशक्त, बीमार और 85 प्लस की आयु वाले सीनियर सिटीजन को घर बैठे बैलेट पेपर से मतदान करने की प्रक्रिया आज निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के साथ संपन्न कराई गयी। डीसी