गुरुग्राम: जिला में सेफ सिटी कैम्पेन' के तहत गुरुग्राम पुलिस ने चलाया अभियान, 31 मनचलों को काबू कर की कार्रवाई
सेफ सिटी कैम्पेन' के तहत गुरुग्राम पुलिस ने मनचलों के खिलाफ कार्यवाही की दिनांक 01.05.2024 से दिनांक 15.05.2024 के दौरान महिला पुलिस थाना पूर्व, पश्चिम, मानेसर, महिला पुलिस चौकी सोहना व दुर्गा शक्ति, गुरुग्राम की पुलिस टीमों ने कुल 31 मनचलों को काबू कर की कार्यवाही और माफीनामा व चेतावनी देकर छोड़ा।