गुरुग्राम: ट्रैफिक पुलिस गुरुग्राम ने 15 दिन में काटे 1171 वाहन चालकों के चालान, पुलिस प्रवक्ता ने दी जानकारी
दिनांक 01.05.2024 से 15.05.2024 तक गुरुग्राम पुलिस की विभिन्न पुलिस टीमों द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की चैंकिग की गई और इस दौरान कुल 1171 वाहन चालक शराब का सेवन करके वाहन चलाते मिले,जिनके खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सभी 1171 वाहन चालकों के चालान किए।