मुरैना नगर: मुरैना में पिता का आरोप,कोचिंग से लौटते छात्र को नशीला पदार्थ सुंघा लूटी सोने की बाली,17 दिन बाद भी कोतवाली में FIR नहीं
मुरैना की परशुराम कॉलोनी निवासी गिर्राज शर्मा ने आरोप लगाया कि उनका बेटा धनंजय 8 जून को कोचिंग से लौटते समय आनंदी वाटिका के पास बदमाशों का शिकार हो गया। कथित तौर पर उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर कान की सोने की बाली छीन ली गई।परिवार का कहना है कि शिकायत के बावजूद 17 दिन बाद भी कोतवाली में FIR दर्ज नहीं हुई है।पुलिस ने सीसीटीवी देखे, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।