वैर: वैर के भूपेंद्र सिंह फौजदार ने RAS-2024 में 293वीं रैंक हासिल की
Weir, Bharatpur | Apr 24, 2026 भरतपुर जिले की वैर तहसील के समराया गांव निवासी भूपेंद्र सिंह फौजदार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2024 में 293वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। किसान परिवार से आने वाले भूपेंद्र ने प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से प्राप्त की और जयपुर से बीएससी प्रथम श्रेणी में पास की है।