पूरनपुर: सरकारी जमीन पर बने अधिवक्ताओं के चेंबर हटाने के आदेश से मची खलबली
पूरनपुर। पुरानी तहसील भवन के ध्वस्तीकरण के बाद खाली हुई सरकारी जमीन पर अधिवक्ताओं द्वारा बनाए गए चेंबरों का मामला तूल पकड़ गया है। जिलाधिकारी कार्यालय ने राजस्व विभाग की भूमि से तत्काल कब्जा हटाकर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। 24 सितंबर को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ध्वस्तीकरण के बाद खाली हुई भूमि राजस्व विभाग के स्वामित्व व प्रबंधन