लोहरदगा: लोहरदगा सदर थाना में 2 व 3 दिसंबर को एसआईएस सिक्योरिटी का रजिस्ट्रेशन कैंप, सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर पदों के लिए आवेदन करें
लोहरदगा सदर थाना परिसर में 2 और 3 दिसंबर 2025 को SIS Limited द्वारा रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया जाएगा। इस संबंध में सोमवार शाम 4 बजे भर्ती अधिकारी SI सतीश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर के पदों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। कुल 775 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रस्तावित है।