लोहरदगा: उपायुक्त ताराचंद ने कहा- धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर ही दें अपना धान, सरकार देती है बेहतर मूल्य
लोहरदगा उपायुक्त की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम का 16वां संस्करण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त ने जिले के मुखियाओं और किसानों को कई महत्वपूर्ण निर्देश और सुझाव दिए। उपायुक्त ने कहा कि हाल की बारिश से सभी तालाब और कुएं लबालब भरे हुए हैं, जिसका लाभ किसान रबी फसल बोआई में उठा सकते हैं। उन्होंने किसानों से रबी फसलें