लोहरदगा: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 10वीं-12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा शुरू, डीईओ ने किया निरीक्षण
सीबीएसई बोर्ड से संचालित डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस नदिया हिंदू, लोहरदगा में सोमवार को 10वीं और 12वीं की प्रथम प्री-बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हुई। डीईओ दास सुनंदा चंद्र मौलेश्वर और फील्ड मैनेजर आकाश कुमार ने अपराह्न करीब 3 बजे परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा की तैयारियों, अनुशासन और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।