लोहरदगा: लोहरदगा सदर अस्पताल से एड्स जागरूकता रैली निकली, HIV/एड्स से बचाव का संदेश शहर में गूंजा
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे लोहरदगा सदर अस्पताल परिसर से एचआईवी/एड्स जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को आईसीटीसी नोडल पदाधिकारी डॉ. डी.एन. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सहीया समूह द्वारा निकाली गई रैली बाजार, बड़ा तालाब, न्यू रोड और पावरगंज चौक से होते हुए पुनः सदर अस्पताल पहुंची।