पूर्णागिरि: टनकपुर के राजकीय महाविद्यालय में शिक्षक अभिभावक परिषद के अध्यक्ष बने आबिद और सचिव बने कर्मवीर
शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में दोपहर तीन बजे प्राचार्य डॉ अनुपमा तिवारी की अध्यक्षता में शिक्षक अभिभावक संघ का गठन किया गया। जिसमें क्षेत्र के जाने माने जर्नलिस्ट आबिद हुसैन अध्यक्ष और वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अब्दुल शाहिद खान व कर्मवीर सिंह सचिव चुने गये। इसके अलावा उपाध्यक्ष सुनीता देवी एवं पूर्व छात्र नीरज सिंह को सदस्य चुना गया।