विदिशा नगर: विवेकानंद चौराहा से 38 डिग्री में पिंड भरते 3 लोग पहुंचे कलेक्ट्रेट, भिलाई में तालाब पर कब्जे की शिकायत
मंगलवार की दोपहर 2 बजे तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, सीसीरोड काफी गर्म हो रही थी, ऐसे में ग्राम पंचायत भिलाएं से तीन व्यक्ति गांव की समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने विवेकानंद चौराहे से कलेक्ट्रेट तक की 100 मीटर से ज्यादा की दूरी दोपहर में पिंड भरते हुए पूरी की। ग्रामीणों का कहना था कि तालाब पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया गया है।