हमीरपुर: बिवांर थाना क्षेत्र के छानी बुजुर्ग गांव में चाय के होटल में लटकता मिला शव, चचेरे भाई ने हत्या की जताई आशंका
बुधवार की सुबह 10 बजे छानी बुजुर्ग गांव में चाय-पान का होटल चलाने वाले युवक का शव अपनी ही होटल में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतक के परिजनो ने हत्या कर शव टांगे जाने की आशंका जता रहे हैं। बिवांर थाना क्षेत्र के छानी बुजुर्ग गांव निवासी श्यामकिशोर सविता का 25 वर्षीय अविवाहित पुत्र रविकांत गांव के पेट्रोल पंप के पास चाय-पान का होटल चलाता है।