हमीरपुर: मुख्यालय के गाँधी पार्क में कांग्रेसियों को गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से सीडीओ ने रोका, हुई झड़प
बुधवार की सुबह 9:44 बजे गांधी जयंती पर गांधी पार्क में राज्यमंत्री रामकेश निषाद के कार्यक्रम की वजह से प्रशासन ने कांग्रेसियों को माल्यार्पण करने से रोक दिया। राज्यमंत्री अपने तय समय सुबह कुछ देर से पहुंचे। उनके माल्यार्पण के बाद ही कांग्रेसियों को माल्यार्पण करने का मौका मिला। इस दौरान कांग्रेसियों की सीडीओ से झड़प भी हो गई।