हमीरपुर: मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जयन्ती धूमधाम से मनाई गई, 13 क्षयरोग मुक्त ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित
बुधवार की सुबह 10 बजे जनपद के प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग रामकेश निषाद व जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक आदि ने महात्मा गांधी पार्क में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रभारी मंत्री ने जनपद की क्षयरोग से मुक्त हुई 13 ग्राम पंचायतो के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र व गांधी कांस्य प्रतिमा देकर सम्मानित किया।