वारासिवनी: स्वामित्व योजना में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, वारासिवनी के दो पटवारी निलंबित, पांच को कारण बताओ नोटिस जारी
स्वामित्व योजना में कार्य नहीं करने पर बालाघाट जिले के सात पटवारियों को निलंबित किया गया है। इनमें वारासिवनी के सोमराज बघेल और अंकुश भलावी शामिल हैं। वहीं, आदित्य सिंह तोमर, ईती गुप्ता, रोहन उइके, निशा बांजनघाटे और धनेश्वर हनोते सहित पांच पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।