प्रतापगढ़ पुलिस कार्यालय में संविधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान निर्माताओं के योगदान, मूल अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों का पालन करने का मार्गदर्शन देता है।