लातेहार: छिपादोहर-हेहेगड़ा स्टेशन हटाने के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, रेल मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
लातेहार जिले के छिपादोहर : छिपादोहर एवं हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन हटाने के विरोध में बुधवार को छिपादोहर रेलवे स्टेशन परिसर में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। आंदोलन में हजारों की संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्य शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में स्टेशन बचाने को लेकर भारी जनआक्रोश देखने को मिला।